India's Richest woman Roshni Nadar

SHORT BIOGRAPHY
0

 

India's Richest woman Roshni Nadar



भारती की सबसे अमीर महिला रोशनी नादर(India's richest woman Roshni Nadar)


रोशनी नादर मल्होत्रा भारत की सबसे अमीर महिला हैं और इस वक्त ये एचसीएल टेक्नोलॉजीज ( HCL Technologies) की चेयरपर्सन के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। हाल ही में रोशनी नादर के पिता और इस कंपनी के चेयरपर्सन शिव नादर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रोशनी नादर को इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। रोशनी नादर लंबे समय से अपनी पिता की इस कंपनी से जुड़ी हुई थी और अब इस कंपनी को संभालने का सारा जिम्मा इन्हें सौंप दिया गया है।
रोशनी नादर का जन्म एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मालिक शिव नादर के यहां साल 1982 में हुआ था। इनकी माता का नाम किरण नादर है और ये अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं। रोशनी नादर ने साल 2009 शिखर मल्होत्रा से विवाह किया था। जो कि एचसीएल हेल्थकेयर के उपाध्यक्ष हैं। इस विवाह से इन्हें दो बच्चे है। इनके बड़े बच्चे का नाम अमर है जो कि साल 2013 में हुआ था। जबकि छोटे बेटे का नाम जहान है जो कि साल 2017 में हुआ था।

रोशनी नादर की शिक्षा

रोशनी नादर मल्होत्रा दिल्ली की रहने वाली हैं और इन्होंने दिल्ली से ही अपनी शुरुआति पढ़ाई की है। रोशनी नादर मल्होत्रा ने दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से 12 वीं तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद इन्होंने नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। इन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है, जो कि केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से सोशल एंटरप्राइज मैनेजमेंट और स्ट्रेटजी के विषय पर है।

रोशनी नादर का करियर 

*इन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विभिन्न कंपनियों में काम किया था। बाद में ये अपने पिता की कंपनी को बतौर एचसीएल निगम के कार्यकारी निदेशक और सीईओ के रूप में पदोन्नत हुई। महज 28 साल की आयु में इन्होंने इच्छे से अपनी जिम्मेदारी को संभाला।
*रोशनी नादर ने अपने पिता के फाउंडेशन की ट्रस्टी के तौर पर भी काम किया है। ये ट्रस्ट चेन्नई के श्री शिवसुब्रमण्य नादर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को चलता है।
*नादर विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी के चेयरपर्सन भी हैं।
*करीब 10 सालों तक अपने पिता का कंपनी में काम करने के बाद इन्हें इस कंपनी का चेयरपर्सन बना दिया गया है।

पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन-Family and Personal Life


रोशनी नादर एक घनिष्ठ परिवार से आती हैं जो एकता और सहयोग को महत्व देता है। उन्होंने शिखर मल्होत्रा ​​से शादी की है और उनका अरमान नाम का एक बेटा है। अपनी कठिन व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के बावजूद, रोशनी अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक क्षेत्रों के बीच सामंजस्यपूर्ण संतुलन बनाते हुए, अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने को प्राथमिकता देती है।

रोशनी नादर की संपत्ति(Net Worth)

रोशनी अपने पिता और अरबपति शिव नाडार की 8.9 बिलियन डॉलर की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष है। इनकी कुल संपत्ति, 36,800 करोड़ के आसपास की है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top